फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के सामान में  आग लगी, हड़कंप

Wed, 02 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Plastic goods Fire, stirring - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
कारोबारी की छत पर रखे प्लास्टिक के सामान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के गली मनिहारन निवासी अजय ठुकराल की छत पर प्लास्टिक का सामान रखा था। अजय का प्लास्टिक का ही कारोबार है। मंगलवार को देर शाम उनकी छत पर रखे सामान में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में भीषण रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए दूसरे घरों में भेज दिया। 
चौकी इंचार्ज कुतुबखाना अमृतलाल की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें