फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पाताराम को पुलिस ने जेल भेजा, दो फरार

Sun, 17 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट इलाके में बाइक सवार युवक को तमंचे की बट मारने के मामले में बभिया के हिस्ट्रीशीटर पाताराम को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी उसके दो साथी फरार हैं। हिस्ट्रीशीटर पाताराम पर मारपीट, लूट करने, नशीले पदार्थों की तस्करी समेत हत्या की कोशिश और लड़की भगाने समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

कैंट इलाके में दो युवक बाइक में शुक्रवार देर रात पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। दूरदर्शन केंद्र के सामने बभिया का हिस्ट्रीशीटर पाता राम खड़ा था। दोनों की उनसे कहासुनी हो गई थी। पाताराम ने दोनों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने कैंट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पाताराम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। हिस्ट्रीशीटर पाताराम कुछ दिन पहले  पड़ोस के गांव से लड़की भगाकर ले गया था। इससे पहले वह लूट, एनडीपीएस एक्ट, नाजायज असलहे रखने, दबंगई और हत्या की कोशिश आदि दर्जन भर मामलों में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर कैंट ब्रजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश पाताराम को तमंचे की बट मारने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस फरार दो आरोपी चनहेटा निवासी रफी और कांधरपुर निवासी छोटू ठाकुर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें