फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के रडार पर खाड़ी देशों की यात्रा कर चुके पासपोर्ट धारक

Wed, 01 Nov 2017 02:23 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोधरा कांड में आरोपी और लश्कर के आतंकी फरहान अहमद अली की जाली पासपोर्ट के साथ मुरादाबाद के मुगलपुरा मोहल्ले से गिरफ्तारी के बाद बरेली मंडल में खाड़ी देशों की यात्रा कर चुके लोगों को खुफिया एजेंसियों ने अपने रडार पर ले लिया है। खुफिया एजेंसियों के पास मजबूत इनपुट हैं कि बरेली मंडल में भी मदरसों की जाली मार्कशीट पर बड़ी संख्या में फर्जी पासपोर्ट बनवाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से भी इस मामले में छानबीन शुरू करा दी गई है। एलआईयू की मदद से ऐसे पासपोर्ट धारकों का डाटा तलब किया गया है। 
विज्ञापन

बता दें कि पाकिस्तानी जासूस मो. एजाज उर्फ मो. कलाम की गिरफ्तारी के बाद भी बरेली के पते पर बना उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ था। बरेली जोन के जनपद मुरादाबाद में आतंकी फरहान अहमद अली की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने ऐसे पासपोर्ट धारकों की निगरानी तेज कर दी है जो खाड़ी देशों की यात्रा करते हैं। खुफिया इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि बरेली सहित आसपास के जिलों से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाले हर शख्स की निगरानी शुरू हो जाती है। अब इन पासपोर्ट के लिए लगाए गए दस्तावेजों की जांच होनी है। 

कुवैत गया था फरहान 
आईबी और एटीएस ने आतंकी फरहान अहमद अली से लंबी पूछताछ की। आरोप है कि जाली पासपोर्ट पर वह कुवैत की यात्रा कर चुका था। खुफिया एजेंसियों ने उसके पास से दो ड्राइविंग लाइसेंस, एक जाली पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पहचानपत्र और आधार कार्ड बरामद किया है। उसके पास से दो अलग-अलग नाम के ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। सहारनपुर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की वर्दी में संदिग्ध युवक को फर्जी पहचानपत्र के साथ बीती 12 जुलाई को वायु सेना के जवानों ने पकड़ा। पूछताछ में युवक गुलशन निवासी जलालपुर जिला मुजफ्फरनगर का निकला था।   
विज्ञापन


सैन्यक्षेत्रों की जासूसी करता था मो. एजाज 
शाहबाद में पंद्रह महीने किराये पर रहकर सैन्य क्षेत्रों की जासूसी करने वाले पाकिस्तानी जासूस मो. एजाज उर्फ मो. कलाम से भी एसटीएफ ने जाली आधार कार्ड, वोटर और पेन कार्ड बरामद कराया गया था। शादी की वीडियो मिक्सिंग की आड़ में मो. एजाज ने सैन्य क्षेत्रों का नक्शा तैयार किया था। किस जगह पर कितनी फोर्स की मौजूदगी के साथ त्रिशूल एयरबेस से उड़ान भरने वाले जहाजों की जानकारी भी उसने इकट्ठा की थी। एजाज को मेरठ के सैन्य क्षेत्र में जासूसी के दौरान पकड़ा गया था।  
---
संदिग्धों और आतंकी के पकड़े जाने के बाद हम सभी पासपोर्ट का सत्यापन कराने की तैयारी कर रहे हैं। डाटा भी तलब कर लिया गया है। खासतौर पर खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले लोगों के पासपोर्ट की जांच होगी। 
विज्ञापन

- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी बरेली 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें