फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी एक किलो हेरोइन

Mon, 12 Mar 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बरेली इकाई ने सेटेलाइट बस अड्डा से एक किलो हीरोइन के साथ अमेठी के तस्कर संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी दो बार हेरोइन की बरेली में डिलीवरी कर चुका है। संजय बाराबंकी के हेरोइन तस्कर रिजवान के लिए काम करता है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ बताई गई है। 
विज्ञापन

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि बाराबंकी का तस्कर रिजवान पहले से टारगेट पर था। दरअसल, उसका बाराबंकी में भी ड्रग्स सप्लाई का बड़ा नेटवर्क है। बाराबंकी में ड्रग्स से कई मौतें भी हो चुकी हैं। सोमवार को सूचना मिली कि रिजवान से माल लेकर अमेठी के थाना कमरौली के गांव उतेलवा का संजय सिंह बस से बरेली आ रहा है। इस पर सेटेलाइट बस अड्डे पर घेराबंदी करके संजय को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई।  
बरेली का तस्कर नहीं आया हाथ 
संजय को हेरोइन की बरेली में जिसे डिलीवरी करनी थी वह तस्कर नारकोटिक्स ब्यूरो के हाथ नहीं आ सका। दरअसल, संजय के बस अड्डे पर उतरने के बाद रिजवान बरेली के तस्कर को उसके पास डिलीवरी लेने भेजता। बरेली का तस्कर संजय की रिजवान सेे फोन पर बात कराता, तब संजय उसे माल देता लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ लिया गया। टीम अब रिजवान की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें