प्रेमनगर थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने छुट्टी न मिलने पर इंस्पेक्टर के सामने ही एप्लीकेशन फाड़कर फेंक दी। इंस्पेक्टर ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी। एसएसपी ने कांस्टेबल का देहात के थाने में तबादला कर दिया गया।
प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला सिपाही ने पांच दिन की छुट्टी ली थी। लौटने के बाद फिर पांच दिन की छुट्टी के लिए अर्जी दे दी। इंस्पेक्टर ने तीन दिन की छुट्टी स्वीकृत की तो कांस्टेबल नाराज हो गई। उसने पारिवारिक दिक्कतों का हवाला देकर पांच दिन की ही छुट्टी स्वीकृत करने का दबाव बनाया, लेकिन जब इंस्पेक्टर नहीं माने तो कांस्टेबल ने उनके सामने ही एप्लीकेशन फाड़कर फेंक दी। इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कांस्टेबल का देहात के एक थाने में कर दिया है।
महिला सिपाही अन्य स्टाफ की अपेक्षा ज्यादा छुट्टियां लेती रही। स्टाफ की कमी को देखते हुए उन्हें पांच की जगह तीन दिन छुट्टी लेने के लिए कहा गया था। उन्होंने जो किया वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
- पंकज वर्मा, थाना प्रभारी प्रेमनगर