फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में रैगिंग को लेकर अब जूनियरों को नोटिस

Sat, 03 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रैगिंग से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। नवीन छात्रावास के 10 जूनियर छात्रों को सीनियर छात्रों ने शाम को अपने हॉस्टल में बुलाया। इसको एंटी रैगिंग नियमों के उल्लंघन के रूप में देखते हुए वार्डन ने नोटिस जारी किया है। छात्रों से जवाब मांगा गया है। इससे खलबली है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कैंपस के नवीन छात्रावास में स्नातक के छात्र रहते हैं और बीडीए छात्रावास पीजी के छात्रों के लिए है। नवीन छात्रावास में सांय सात बजे के बाद बाहर जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद दो दिन पहले शाम ढलते ही 10 छात्र हॉस्टल से बाहर निकल गए और बीडीए हास्टल पहुंचकर देर रात वापस लौटे। हॉस्टल के स्टाफ ने पूछा तो पहले तो वह कुछ भी बताने से आनाकानी करते रहे। बाद में बोले- सीनियर्स ने बुलाया था इसलिए बीडीए हॉस्टल में गए थे। हॉस्टल स्टाफ ने इसकी जानकारी वार्डन को दी तो उन्होंने भी इन सभी से पूछताछ की। उनसे भी इन्होंने कहा कि सीनियर के बुलाने पर गए थे लेकिन न तो उनके नाम ही बताए, न ही बुलाने का कारण बताया। चूंकि इन दिनों विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सुर्खियों में है इसलिए वार्डन ने इस मामले को गंभीरता से लेकर सीनियर्स के बुलाने पर हॉस्टल से बाहर गए छात्रों को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने नोटिस में कहा है कि यूजीसी की रैगिंग संबंधी गाइड लाइन के मुताबिक हॉस्टल से शाम को सीनियर का जूनियर के हास्टल में जाना और जूनियर का सीनियर के हास्टल में आना, दोनों ही प्रतिबंधित है इसीलिए उन्होंने नवीन हॉस्टल से बीडीए हॉस्टल में जाकर इस नियम का उल्लंघन किया है। वार्डन डॉ. विजय बहादुर सिंह यादव ने बताया कि यह मामला गंभीर है इसलिए छात्रों का जवाब मिलने के बाद उसको जांच के लिए चीफ प्राक्टर को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


कोट...
अभी मुझे नवीन हॉस्टल के वार्डन ने सूचना नहीं दी है। उनकी रिपोर्ट मिलने पर आगे जांच और कार्रवाई का निर्णय लेंगे।
-प्रो. बीआर कुकरेती, चीफ प्राक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें