फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट के साथ पकड़ी महिलाओं को जेल भेजा

Thu, 11 Dec 2014 11:20 PM IST
सिराैली/बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्गुन शाह मियां की मजार पर चल रहे उर्स में नकली नोट के साथ पकड़ी गई महिलाओं को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गैंग के दो लोग अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को सीबीगंज के चंदपुर जोगियान गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर रफ्तार खान की पत्नी मुकीलन, मुन्ने खां की पत्नी गुलशन उर्फ  चांदनी को नकली नोट चलाते पकड़ा था।

 दो महिलाएं पुलिस को चकमा देकर भाग गई थीं। महिलाएं मंगलवार को पिकअप वाहन से आई थीं। उन्होंने एक-एक हजार के नोटों से उर्स में खूब खरीदारी की। व्यापारियों को ठगी का अहसास हुआ तो हड़कंप मच गया था। पुलिस ने महिलाओं को पकड़ तो लिया मगर सबूत न होने की बात पर मामले को दबाने का प्रयास होता रहा।
विज्ञापन



 कोतवाल बार-बार टरकाने का प्रयास करते रहे। बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करने और महिलाओं को जेल भेजने के बाद भी कोतवाल नकली नोटों की सही-सही जानकारी देने से बचते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें