फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैला कोई नहीं ढोएगा, ठेकेदार बनेंगे स्वच्छकार  

Thu, 25 May 2017 01:34 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
No one will carry dirty, contractor will become cleaner - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम ने डा. पिंकी जोवल ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वासन योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जिले में कहीं कोई भी स्वच्छकार मैला ढोहता नहीं मिलना चाहिए। जिसके यहां मिलेगा उसे जेल भिजवा दूंगी। इसलिए मैनुअल रैपिड सर्वे कर 15 दिन में अपने यहां के स्वच्छकारों को लाभ दिला दो। इनमें से कुछ स्वच्छकारों को ठेकेदार बनाकर निकायों में काम देने का काम करें।  
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि पूर्व सर्वे में 686 स्वच्छकार चिन्हित हुए थे। जिसमें 654 को एकमुश्त सहायता राशि उपलब्ध करा दी गयी थी। शेेष स्वच्छकारों के खाते नंबर गलत होने में सहायता नही भेजी जा सकी। डीएम ने इस पर नाराजगी जतायी और निर्देशित किया कि 20 दिन में गलत खाते सही हो जाये। गलत खाते ग्रामीण क्षेत्रों के स्वच्छकारों के हैं, जो पंचायत राज विभाग से भरे जाते है। डीएम ने हिदायत दी कि इस योजना में व अन्य सभी योजना में लाभार्थियों के खाते गलत भरे जाते हैं। यह माना जाएगा कि भ्रष्टाचार की मंशा से ऐसा किया जा रहा और संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। डीएम ने बताया कि स्वच्छकारों के समूह को सफाई उपकरण, लोडर ट्रैक्टर आदि खरीदने को 25 से 35 लाख रुपये तक बिना ब्याज पर ऋण की सुविधा है। इसलिए उन्हें सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए।

निकायों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होगी
स्वच्छकारों की निकायों में रिक्त चल रहे सफाई कर्मचारियों के पदों पर संविदा पर नियुक्ति होगी। डीएम ने बैठक में आए निकाय के अधिकारियों को इस संबंध में आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित भी संविदा पर रखे गए स्वच्छकारों को प्राथमिक के आधार पर होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें