फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर में मठिया चौराहे पर फायरिंग

Thu, 17 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर में मठिया चौराहे पर बुधवार को लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। मामले में हिस्ट्रीशीटर सज्जाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दो लाख रुपये की रंगदारी न देने पर फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

106, भूड़ निवासी सोनू भारद्वाज और अंकित अरोड़ा में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोनू के परिवार में एक रिश्तेदार हिस्ट्रीशीटर है। इधर अंकित अरोड़ा का हिस्ट्रीशीटर सज्जाद के पास उठना बैठना है। बुधवार की सुबह 9.40 बजे सज्जाद ने सोनू को फोन कहा कि मुझे दो लाख रुपये तुरंत रंगदारी दो नहीं तो तुम्हें गोली मार दूंगा। वह अपने पिता रामदास के साथ दूसरे घर पहुंचा तो सज्जाद और उसके साथियों ने उसे घेरकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। उसने और उसके पिता ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के दौड़ाने पर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। मामले में सोनू की तरफ से सज्जाद और उसके साथियों के  खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर, अंकित अरोड़ा ने सोनू और उसके साथियों पर जान से मारने की नीयत के फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। अंकित ने बताया कि सोनू और उसके साथियों से उसका लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोनू उसे जान से मार डालना चाहता था। वह जान बचाने के लिए सज्जाद के घर में घुसा तो उसने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें