मीरगंज में बाइक सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी से 4.60 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उनके हाथापाई भी कर दी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी मुकदमा नहीं लिखा है। बुधवार को रात करीब नौ बजे थाना मीरगंज के हल्दी खुर्द गांव के रहने वाले पशु व्यापारी नादिर उर्फ गुड्डू इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए नगरिया सादात स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्हें गोरखपुर के नारायणपुर में लगने वाले पशु बाजार से पशु खरीदने के लिए जाना था। इंटरसिटी एक्सप्रेस छूट जाने के बाद नादिर घर लौट थे। उनके पास चार लाख 60 हजार रुपये थे। रास्ते में धर्मकांटे के पास रात करीब 10.15 बजे दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने नादिर को घेरकर गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाश नादिर से नकदी लूटने के बाद बरेली की तरफ आ गए। पशु व्यापारी ने थाने पहुंचकर पुलिस ने घटना की कहानी सुनाई। पुलिस घटना को सुनने के बाद ही संदिग्ध बताने लगी। पीड़ित व्यापारी ने मामले में मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी है। सीओ नरेश कुमार ने बताया कि पशु व्यापारी से लूटपाट की घटना हुई है। उससे जानकारी की जा रही है। मुकदमा लिखकर बाइक सवार बदमाशों की तलाश कराई जाएगी।