फरीदपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम सिमरावोरीपुर किसान अनिल कुमार सिंह के घर में शुक्रवार रात बदमाशों ने लाइसेंसी रायफल और बीस हजार रुपये और अंगूठी, चेन और कान के झुमके चोरी कर ले गए। कमरे में रखे दो बक्से भी चोरी करके छत पर ले गये और खोल कर देखा, लेकिन सामान छोड़ कर चले गये। इसके बाद बदमाश अनिल के मकान से कुछ दूर पर ही ओमवीर के मकान में छत से घुस गए। वहां एक कमरे में ओमवीर की भांजी शिवानी सो रही थी। बदमाश कमरे के दरवाजे में धक्का मारकर कुंडी तोड़ कर घुस गये। शिवानी को बदमाशों ने तमंचा दिखा कर भयभीत कर दिया। इसी बीच शोर होने पर ओमवीर और उसके परिवार वाले जाग गए। इससे बदमाश छत से कूद कर भाग गए। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए फायरिंग कर दी। शोर सुन कर अनिल कुमार सिंह उठे और देखा तो उनकी भी अलमारी खुली थी। सीओ फरीदपुर मनोज पांडेय और प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन रायफल का सुराग नहीं लग सका। कोतवाली में अनिल की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि अनिल कुमार की रायफल चोरी हुई है। बदमाशों को खदेड़ने के लिए ग्रामीणों ने ही फायरिंग की है।