फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी के कैप्टन के घर लाखों की चोरी

Thu, 25 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
चोरी का हाल
विज्ञापन
महानगर कॉलोनी के उड्डन-99 पार्ट वन में बंद पड़े मर्चेंट नेवी के कैप्टन नवनीत खोसला के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का माल साफ कर ले गए। पत्नी और बेटी भी उनके साथ सिंगापुर घूमने गई हुई हैं। मामले में मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी मुकदमा नहीं लिखा है। 
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी के कैप्टन नवनीत खोसला परिवार अपने साथ जहाज में रख सकते हैं। इसके लिए जहाज में पूरा इंतजाम रहता है। नवनीत खोसला ने सिंगापुर जाने के लिए पत्नी को बुला लिया था। वह पत्नी और बेटी को लेकर सिंगापुर चले गए। पत्नी घर में ताला लगाकर गई थीं। सुरक्षा कर्मियों को भी उन्होंने घर बंद होने की जानकारी दी थी। चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़कर उसमें रखा लाखों का माल समेट लिया। बुधवार को जानकारी मिलने पर उनके साले यशपाल अरोड़ा बदायूं सेउ उनके मकान पर पहुंचे। उन्होंने सूचना देकर बैरियर दो पुलिस चौकी के प्रभारी धर्मेद्र कुमार को बुला लिया। घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा है। उनके मोबाइल चोर बुरी तरह से कुचल गए हैं। यशपाल ने बताया कि चोरों ने कई अलमारियों की ताले तोड़े हैं। अंदाजा यही है कि कई लाख की चोरी है। बहन कविता खोसला के आने पर यह पता लग पाएगा कि कितना माल गया है। उन्होंने घटना की जानकारी बहन को दे दी है। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें चोरी की किसी ने अभी तक जानकारी नहीं दी है। दिखवाते हैं, यह भी पता कराएंगे कि  आसपास कितने घर बंद हैं। 
शिक्षकों से अभद्रता का आरोप
बरेली। कर्मचारी नगर के एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करने वाले नईम खां और सहादत नाम ने प्रधानाचार्य पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि प्रधानाचार्य ने उन्हें देर शाम तक रोके रखा। विरोध करने पर नौकरी से निकालने के धमकी दी। उन्होंने इसका जबाव दिया तो अभद्र व्यवहार करने लगे। वह मारने पर उतारू हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। 
हाईवे से अवैध ढाबे हटाए जाएंगे
बरेली। सिपाही नीरज के साथ बदसलूकी होने पर डीआईजी आशुतोष कुमार ने हाईवे के अवैध ढाबे को हटवाने को कहा है। उन्होंने एएसपी आकाश तोमर को बुलाकर सिपाही के साथ बड़ा बाईपास पर हुई घटना की जानकारी ली। डीआईजी का कहना था कि हाईवे पर अवैध ढाबे पर अपराधियों का आना-आना लगा रहता है। इसलिए कोई अवैध ढाबा नहीं चलना चाहिए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें