मनीमाजरा से किशनगढ़ जाने वाली सड़क पर ट्रक तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद पलट गया। ट्रक की टक्कर से रिक्शा सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि रिक्शा चालक और साइकिल सवार बच्चा घायल हो गया। रिक्शा चालक को जीएमएसएच 16 और बच्चे को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात आठ बजे किशनगढ़ रोड पर बने पशुओं के अस्पताल के पास हुई । मूलरूप से कुरुक्षेत्र के गांव दंतोटरी निवासी राजेंद्र कुमार (30) मनीमाजरा में रहता था और सतपाल कैटरिंग में कुक के रूप में काम करता था। रिक्शा चालक अशोक कुमार (32) निवासी पंचकूला उसका दोस्त था। बुधवार को राजेंद्र उसके रिक्शे पर बैठकर सकेतड़ी जा रहा था।
बच्चे की पहचान किशनगढ़ भगवान पुरा के रहने वाले अमर सिंह के पुत्र साहिल के रूप में हुई। जोकि मनीमाजरा से ट्यूशन पढ़ कर वापिस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह किशनगढ़ सड़क पर रेलवे फाटक क्रास करके पशुओं के अस्पताल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने रिक्शे को टक्कर मार दी। राजेंद्र रिक्शे से गिर पड़ा और ट्रक ने उसको रौंद दिया। जबकि अशोक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। ट्रक ने आगे जाकर साइकिल पर जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी। उसको गंभीर ंचोटें आई हैं।
बच्चे की पहचान किशनगढ़ भगवानपुरा निवासी अमर सिंह के पुत्र साहिल के रूप में हुई है। वह मनीमाजरा से ट्यूशन पढ़कर वापस घर जा रहा था। आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को टक्कर मारने के बाद 50 गज की दूरी पर जाकर ट्रक खुद भी पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उठाकर जीएमएसएच सेक्टर -16 ले गई, जहां लेकिन डाक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक कुराली निवासी मान सिंह को गिरफ्तार करके मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था। वह मनीमाजरा से रेलवे का सामान लेकर हैदराबाद जा रहा था।