फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से मिलने स्कूल पहुंच गया शोहदा, हंगामा

Tue, 05 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स गेट के पास रहने वाला शोहदा शिक्षिका को कई महीने से परेशान कर रहा था। सोमवार को वह उससे मिलने से लिए स्कूल पहुंच गया। इसे लेकर स्कूल में हंगामा हो गया। मामले की शिकायत थाने पहुंची तो शोहदे ने शिक्षिका के पिता के पैर छूकर माफी मांग ली। शिक्षिका के पिता ने लिखकर दे दिया कि उसका लड़का अब कोई हरकत नहीं करेगा। 
विज्ञापन

बारादरी इलाके में रहने वाली लड़की इन दिनों पीलीभीत रोड पर स्कूल में पढ़ाती है। दो साल पहले एमसीए करने के दौरान सौरभ से उनकी मुलाकात हुई। सौरभ शिक्षिका का जूनियर था। पढ़ाई खत्म होने के बाद लड़की ने एक स्कूल में शिक्षिका की नौकरी कर ली और कोचिंग भी चलाने लगीं। सौरभ ने कोचिंग से किसी तरह शिक्षिका का नंबर लेकर उसके व्हाट्स एप पर मैसेज करना शुरू कर दिए। वह बार-बार बात करने की जिद करता था। शिक्षिका ने जवाब नहीं दिया तो उसका पीछा करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले वह पीछा करते हुए शिक्षिका के घर पहुंच गया। सोमवार को सौरभ शिक्षिका के स्कूल पहुंच गया। शिक्षिका स्टाफ रूम में बैठी थीं। वह आवाज देकर शिक्षिका को बुलाने लगा। शिक्षिका ने बाहर आकर उसकी हरकत का विरोध किया तो उनसे अभद्रता करने करने लगा। इस पर उन्होंने अपने स्टाफ को बुला लिया। सौरभ को लेकर काफी देर स्कू ल में हंगामा हुआ। इसके बाद पीड़िता पिता को लेकर थाना बारादरी पहुंच गईं और मुकदमा लिखाने को तहरीर दी। पुलिस ने सौरभ के पिता को फोन करके थाने बुला लिया। पिता ने सौरभ को थाने बुलाकर शिक्षिका के पिता के पैर छू लिए। इसके बाद शिक्षिका के पिता ने शोहदे को माफ कर दिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें