फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी देने के बहाने बच्चे को भिखारी बना दिया

Wed, 24 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को नौकरी कराने के नाम पर ले जाकर जबरन भीख मंगवाने का एक मामला सामने आया है। मंगलवार को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने 11 वर्ष का एक बच्चा चाइल्ड लाइन को सौंपा है।  बच्चे ने टीम को बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। आठ महीना पहले वह गांव के ही युवक के साथ नौकरी करने के लिए दिल्ली चला आया। उसे जबरन भीख मंगवाई जा रही थी। 
विज्ञापन

राजू बिहार जिले के मोतीहारी जिले के बितिया थाना का गांव शिशु बनिया का निवासी है। बच्चे का कहना है कि पिता जामिल अख्तर कोई काम नहीं करते, मां घरों में वर्तन धोती है। वह चार भाई-बहन में सबसे बड़ा है, घर खर्च चलाने के लिए वह गांव के अबरार के कहने पर उसके साथ दिल्ली चला गया।  नवीकरी में रहने वाला अबरार उसके समेत चार बच्चों से भीख मंगवाता था। राजू का कहना है कि वह इससे पहले भी कई बार भागने की कोशिश कर चुका है पर नाकाम रहा। चाइल्ड लाइन के रमनजीत ने बताया कि दिल्ली की चाइल्ड लाइन की सहायता से अबरार का पता लगाया जा रहा है। बच्चे को उसके घर बिहार पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें