फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम ढाबे पर भी चल रहा था तेल का खेल, एक गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2017 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना भमौरा से दो किलोमीटर पहले बरेली की तरफ खेड़ा गांव के प्रेम ढाबे पर भी तेल का खेल चल रहा था। सोमवार की रात को ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने वहां भी छापा मारकर दस ड्रमों से 2 हजार लीटर मिलावटी तेल के साथ ढाबा मालिक के  बेटे पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आंवला के पूर्ति निरीक्षक अवधेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने डीएम से अनुमति मिलने पर पंकज समेत सात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 एंव भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मुकदमा लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम खेड़ा निवासी वीरेंद्र गुप्ता का घर से सामने ही सड़क पास प्रेम ढाबा है। सोमवार की रात को पुलिस और प्रशासन की टीम ने ढाबे पर छापा मार दिया। ढाबे के पीछे कमरे में टीम को कुल 26 ड्रम मिले। इनमें से दस ड्रमों में दो हजार लीटर डीजल भरा हुआ था। ढाबा मालिक का बेटे पंकज गुप्ता को पकड़ने के बाद पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान मालूम हुआ कि पंकज बदायूं के थाना बिनावर के रसूलपुर गांव निवासी पप्पू यादव उनका बेटा चंचल, थाना भमौरा के भरतना गांव के बागेश, सेंघा गांव के नरेश, खेड़ा गांव के हरिशंकर गुप्ता, सरदार नगर के मोहन के साथ मिलकर तेल का अवैध कारोबार करता है। यहां रिफ ाइनरी और डिपो के आने टैंकर तेल कम दाम में बेच जाते हैं। इसके अलावा कुछ लंबी दूरी पर चलने वाले ट्रक चालक भी पंकज और उसके साथियों को तेल बेच जाते हैं। पुलिस के मुताबिक पंकज अवैध रूप से खरीदे गए डीजल को ग्रामीणों को बेच देता है। मुनाफा कमाने के लिए इसमें मिलावट भी कर लेता है। टीम ने पकड़े गए तेल का नूमना लेकर उसे रम्पुरा बुजुर्ग के कोटेदार की सुपुर्दगी में दे दिया है। सीओ आंवला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पंकज को बुधवार को जेल भिजवाया जाएगा। बाकी अभियुक्तों की तलाश में दबिशें दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें