आदर्श कष्णा देवी इंटर कालेज नवदिया झादा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गंगवार गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे बाइक से अपने बहनोई वेदप्रकाश से मिलने थाना इज्जनगर के गांव भगवानपुर धिमरी जा रहे थे। गुलरिया पुलिया से थोड़ी ही दूर पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर बाइक, 11500 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। किसी तरह शिक्षक ने अपनी जान बचाई और अपने बहनोेई के घर पहुंच गये। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने बदमाशों को खोजने की कोशिश की लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि खोजबीन के दौरान शिक्षक की बाइक एक खेत में खड़ी मिल गई। घटना की लिखित शिकायत अहिलादपुर पुलिस चौकी पर की गई है।