फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Fri, 17 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर बिलवा पुल के पास बाइक सवार लुटेरों ने लूट का विरोध करने पर सिविल इंजीनियर राजीव उर्फ राजू गंगवार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लुटेरे फरार हो गए। 22 वर्षीय राजीव कें द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार के गांव ट्यूलिया के थे। वह एसआरएमएस से बहनोई का डायलेसिस कराकर लौट रहे थे। हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

थाना सीबीगंज के ट्यूलिया गांव के बाबूराम गंगवार के पुत्र राजू गंगवार बृहस्पतिवार की रात 9.30 बजे बाइक से बहनोई बृजेश सिंह गंगवार का डायलेसिस कराकर लौट रहे थे। बृजेश सिंह की पत्नी और उनकी चचेरी बहन विद्या गंगवार पीछे बाइक पर बैठी थीं। उनके आगे स्कूटी से विद्या के पिता अंगनलाल और पति बृजेश सिंह चल रहे थे। बड़ा बाईपास पर बिलवा पुल के पास सामने एक ट्रक आ जाने पर राजू अपने चाचा अंगनलाल से काफी पीछे रह गए। इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और विद्या का पर्स छीनने की कोशिश की। राजू ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। 
अंगनलाल ने पुरनापुर गांव के पास जाकर देखा तो राजू पीछे आते नजर नहीं आए। इस पर उन्होंने राजू का फोन मिलाया जो बंद था। विद्या को फोन मिलाया तो उसने घबराकर बताया कि भाई को बदमाशाें ने गोली मार दी है। इस पर अंगनलाल फौरन पीछे लौटे। उन्होंने देखा कि राजू खून से लथपथ था। वह राजू को किसी तरह से स्कूटी से ही एसआरएमएस ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

हाइवे पर लूट का विरोध करने पर राजू की हत्या की सूचना मिलने पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और लुटेरों का पता लगाने के लिए टीम को लगा दिया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि लूट का विरोध करने पर हत्या की गई है। विद्या का पर्स छीनने का विरोध करने पर 315 बोर की गोली सीने पर मारी गई जो पार नहीं हुई है। मुकदमा दर्ज करके हत्यारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें