फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का सोना लुट गया.. पुलिस को टेंशन नहीं

Thu, 28 Dec 2017 01:40 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आंवला में लाखों का लावारिस सोना मिलने और फिर लुट जाने के मामले में पुलिस ज्यादा टेंशन नहीं ले रही है। एक थैली में मिले आठ लाख के सोने की बरामदगी और बाकी पांच थैलियों का इससे कई गुना ज्यादा सोना कथित रूप से लुट जाने की घटना को पुलिस ने कितने हल्के ढंग से लिया, इसका प्रमाण यह है कि एसपी देहात घटना के छह दिन बाद छानबीन करने आंवला पहुंचीं। यहां उन्होंने सोना मिलने के बाद जिन-जिन लोगों के हाथों में पहुंचा, उन सभी के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि कूडे़ के ढेर से छह थैलियां ही मिली थी। आंवला में लोग अफवाह फैला रहे हैं कि नौ थैलियां मिली हैं। एसपी देहात शुक्रवार को एसएसपी को जांच रिपोर्ट सौंप देंगी। 
सीओ आंवला अशोक कुमार ने मौसम शाह, उसके दो बेटे मोमिन और राहिल, चेयरमैन वकार अली उर्फ गुड्डू, अनीस, साजिद, इरफान के बयान दर्ज किए थे। इनके बयानों में विरोधाभास मिलने के बाद दोबारा बयान दर्ज किया था। दरअसल पहले चार थैलियों के मिलने की बात कही गई, लेकिन बाद में मोमिन ने थैलियों की संख्या छह होने का दावा किया था। पुलिस के पास सिर्फ एक थैली पहुंची थी जबकि पांच थैलियों का सोना कहां गया, पुलिस ने अभी तक यह जानने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 
विज्ञापन


घर से लूट ले गए सोना, रिपोर्ट दर्ज नहीं 
कबाड़ बीनने वाले मौसम शाह ने पुलिस को बयान दिया था कि तीन थैलियों को अज्ञात बदमाश उसके घर से लूट ले गए थे जबकि मोमिन ने दो थैलियों के चोरी होने की बात कही थी। जब एसपी देहात ख्याति गर्ग से कबाड़ बीनने वाले के साथ लूट होने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की बात पूछी गई तो उनका कहना था कि मौसम ने लिखित तहरीर नहीं सौंपी। यह लावारिस संपत्ति है जिसकी लूट वह दर्ज नहीं करा सकते हैं। 
विज्ञापन


छह महीने तक ट्रेजरी में रहेगा जेवर 
तहसीलदार आंवला को सोना दिये जाने के बाद अब ट्रेजरी में रखा जाएगा। अगर कोई शिनाख्त करना चाहेगा तो सील तोड़कर जेवर दिखाये जाएंगे। अगर छह महीने तक कोई क्लेम नहीं आया तो जेवर की नीलामी कराई जाएगी। 
---
शुक्रवार तक जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दूंगी। आंवला में जांच के बाद कुछ नई बातें सामने आई हैं। 
- ख्याति गर्ग, एसपी देहात  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें