फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर खुद पहुंचा थाने, बरामद कराई लाश

Sun, 13 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Killing his wife came to the police station itself, providing a corpse recovered - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी गांव में बृहस्पतिवार को ऑटो रिक्शा चालक मुकीम अली ने  अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में लाश बोरी में भरकर नाले के किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। शुक्रवार को देर रात खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस जब लाश निकालने पहुंची तो मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई। किसी तरह आरोपी को बचाते हुए शव निकाला गया। महिला के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

तहसील फरीदपुर के कस्बा मिर्धान का मूल निवासी ऑटो रिक्शा चालक मुकीम अली की शादी 22 साल पहले शबिया उर्फ शब्बो से हुई थी। दोनों ने घर से भागकर मुंबई में प्रेम विवाह किया था और घर लौट आए थे। शादी के तीन साल बाद ही मुकीम ने शब्बो पर मोहल्ले के ही युवक से संबंध होने का आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद मुकीम परिवार को मिर्धान से लाकर ठिरिया निजावत खां में किराए के मकान में रहने लगा। कई साल ठिरिया में रहने के बाद मुकीम फरीदापुर चौधरी गांव आ गया। मुकीम इन दिनों परिवार के साथ गांव के हनीफ खां के मकान में किराए पर रह रहे था। पत्नी के अलावा उसके साथ 15 वर्षीय छोटा बेटा सरफराज अल्वी रहता है। बड़ा बेटा मुस्तकीम(18) और मुजीब (17) पंजाब में जरी का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को मुकीम ने छोटे बेटे को बड़े भाई के घर भेज दिया। घर में शब्बो और मुकीम के अलावा कोई नहीं था। मुकीन के मुताबिक उसने शब्बों से सवाल किए कि तुम्हारे पास महंगे सूट कहां से आ रहे हैं। मोबाइल रिचार्ज कौन करा रहा है। किसके साथ तुम आए दिन बाइक पर घूमती रहती हो। लोग मुझसे आकर तुम्हारे बारे में बताते हैं। उसने यह भी कहना शुरू कर दिया कि ब्यूटी पॉर्लर का काम इसीलिए सीखा था। इस पर शब्बो ने यह कहते हुए विरोध करना शुरू कर दिया कि उसे मुकीम के साथ नहीं रहना। उसने जैसे ही चीखना शुरू किया गुस्सा होकर मुकीम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मुकीम घबरा गया। वह दो बार सरेंडर करने थाने पहुंचा लेकिन प्रभारी निरीक्षक नहीं मिले। उसी रात करीब बारह बजे मुकीम ने शब्बो का शव बोरी में भरने के बाद कंधे पर रखा और रेलवे लाइन किनारे नाले के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया। शुक्रवार को देर रात मुकीम फिर थाने पहुंचा और अपना जुर्म कुबूल कर लिया। शनिवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट बुलाने के बाद शव को बरामद कर लिया। हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हजारों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को संभाला।         
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें