फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को घर से कार में डालकर ले गए

Sun, 22 Feb 2015 02:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हालांकि मामले को प्रेम प्रसंग का बता रही है लेकिन उसने चार लोगों के खिलाफ  अपहरण और लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के ग्राम जालिम नगला गांव में बृहस्पतिवार की रात दो बजे चार लड़के एक व्यक्ति के घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने शस्त्रों के बल पर पूरे परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया। लड़के घर में रखी सोने की दो तोले की चेन और जेवर सहित करीब 70 हजार का माल ले गए। परिवार को बंधक बनाने के बाद आरोपी उनकी जवान लड़की को कार में डालकरले गए। लड़की कक्षा 11 की छात्रा है। शुक्रवार को घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने सुरेंद्र गंगवार उसके भाई जितेंद्र गंगवार, चचेरे भाई सुभाष और सुरेंद्र के बहनोई अमित कुमार के खिलाफ  अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन लड़की का अभी तक पता नहीं लग पाया है। एसओ भोजीपुरा सतेंद्र यादव ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। सुरेंद्र के साथ लड़की क ा दो साल से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें