फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार सुभाषनगर में कश्मीरी पकड़े गए

Tue, 26 Jan 2016 01:43 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने करगैना में शॉल बेचते हुए दो कश्मीरी नागरिकों को पकड़ लिया। छानबीन के दौरान उनके पास से बिना आईडी का सिम मिल गया, लेकिन पुलिस के तस्दीक कराने पर उनका पता और नाम सही पाया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुभाषनगर पुलिस ने आफाक अहमद पुत्र यूसुफ गनी और अहमद पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी मोहल्ला मुगलपुरा, हथगुल्ला जिला कुफबाड़ा, जम्मू कश्मीर को पकड़ लिया। वह करगैना में शॉल बेच रहे थे। कश्मीरियों के मोबाइल में बिना आईडी की सिम था। पुलिस ने उनके घर से तस्दीक कराई तो ठीक निकला, लेकिन बिना आईडी का सिम होने की वजह से दोनों से पूछताछ की जा रही है। सीओ द्वितीय स्नेहलता ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बिना आईडी के सिम कहां से खरीदे इसका पता लगाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि उनके सिम से किसी संदिग्ध नंबर से बात तो नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें