फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो की बेटी को ससुराल वालों ने ठुकराया

Tue, 01 Mar 2016 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में बीस लाख रुपये खर्च करके बेटी को विदा करने वाले कानूनगो की आंखों में आंसू बह रहे हैं। ससुराल में हुए जुल्म की वजह से बीमार हुई बेटी का इलाज कराने के बाद भी उसका घर नहीं बस सका। कानूनगो के गुहार लगाने के बाद भी दामाद ने बेटी को साथ रखने से इंकार कर दिया। परिवार के लोग भी उसी का साथ देने लगे। दामाद का कहना है कि दहेज में घर बनाने के लिए प्लाट और पांच लाख रुपये देने का हां करने पर ही कुछ सोचा जा सकता है।
विज्ञापन

काकरटोला में रहने वाले रजिस्ट्रार कानूनगो ने बेटी वरुणा शर्मा की शादी दिसबंर 2013 में दुर्गानगर निवासी दवाई कंपनी के प्रतिनिधि संजय कुमार के साथ की थी। वरुणा ने बताया कि शादी में उन्होंने करीब बीस लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उस पर जुल्म करने शुरू कर दिया। पति के मारपीट करने पर वह बीमार हो गई। पिता ने उसका इलाज कराया। फिलहाल वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही है। पिता ने संजय कुमार से उसे ससुराल ले जाने के लिए बात की तो उसने इनकार कर दिया। कहने लगे पांच लाख और और प्लाट दोगे, तभी आपकी बेटी का घर फिर से बस पाएगा। 21 फरवरी को उसके पति संजय, ससुर नेतराम, सास ओमवती, ननद सुनीता और ननदोई आए। उन्होंने भी उसके पति की डिमांड को ही दोहरा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।     
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें