फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल अधीक्षक आवास के दरवाजे उखाड़ ले गए चोर

Tue, 04 Apr 2017 01:46 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Jail superintendent hoisted the doors of the house - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी जेल के पास खाली पड़े जेल अधीक्षक के आवास के अट्ठारह दरवाजे चोर उखाड़ ले गए। पुलिस और जेल के अधिकारियों को पता ही नहीं है। अधीक्षक से बात हुई तो कहने लगे दिखवाता हूं। चौकीदारी की ड्यूटी तो वहां लगा रखी है। कोई जानकार ही घटना को अंजाम देने वाला रहा होगा। 
विज्ञापन

जिला जेल अधीक्षक का आवास इन दिनाें खाली है। इसमें पुराने वाले जेल अधीक्षक का परिवार रहता था। जेल शिफ्ट होने के बाद भी उन्होंने आवास खाली किया है। सोमवार को सूचना आई कि अधीक्षक आवास के दरवाजे चोर उखाड़कर ले गए। देखने से पता लगा कि एक नहीं अट्ठारह-छोटे बड़े दरवाजे आवास से उखाड़े गए हैं। लाखों की कीमत के यह दरवाजे उखेड़ने में जेल के ही किसी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका लग रही है। पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं है। जेल अधीक्षक ने दधि राम मौर्य ने बताया कि मामले की छानबीन क राई जा रही है।  
 
बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी
रविवार की रात को थाना इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी निवासी सन्नू के घर के ताले तोड़कर चोर करीब 35 हजार रुपये का माल समेट ले गए। सन्नू दिल्ली में इलाज कराने गए थे। भाई शकील अहमद ने बताया कि चोर उसके भाई के घर से बीस जोड़ी नए कपड़े और 4500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। सन्नू की पत्नी कमर जहां घटना की रात को बहन के यहां हजियापुर में रुक गई थी। तीन महीने पहले भी उनके घर चोरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें