फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर में युवक की गला काटकर हत्या

Thu, 28 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना इज्जतनगर के गिरधारीपुर गांव में 22 वर्षीय युवक की हत्या करके हत्यारे उसके शव को धान के खेत के किनारे फेंक गए। पुलिस को लाश के पास से दो शराब के पौवा और एक मिट्टी की हांड़ी मिली है। मृतक की शिनाख्त न होने के कारण अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच  शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम गिरधारीपुर के चौकीदार वीरेश कुमार ने सूचना दी थी कि उनके गांव के छेंदालाल के धान के खेत के किनारे युवक की लाश पड़ी है। इस सूचना पर पुलिस  पहुंच गई। क्राइम सीन देखने से ही लग रहा था कि युवक की गला काटकर हत्या की गई है। युवक के हाथ पर रोहन और नूतन गुदा है। लाश के पास एक गड्ढे में मिट्टी की हांड़ी दबी हुई रखी थी। जिसमें कुछ चावल, दाल और सिंदूर आदि सामान थैली में बंधे हुए रखे थे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं लग पाया। मृतक जींस की पेंट और शर्ट पहने हुआ था। उसकी जेबों में भी कुछ नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त को जिले में वायरलेस मैसेज करा दिया है। मृतक के फोटो पुलिस के  कई ग्रुप में भेज दिए है। बृहस्पतिवार को फोटो बनवाने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराए जाएंगे। अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि हत्या करके शव को यहां डाला गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें