फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से जेल में मिलने पर अड़ी किशोरी को मारकर जला डाला 

Tue, 17 Apr 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Victims body
विज्ञापन

चौबीस घंटे में ऑनर किलिंग के दो मामलों से जिले में हड़कंप मच गया। शाही में हुई ऑनर किलिंग का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि सोमवार सुबह उत्तराखंड बॉर्डर के गांव नदेली की एक किशोरी को भी प्यार के  बदले मौत मिली।

विज्ञापन

जेल में बंद अपने प्रेमी से मिलने की जिद कर बैठी किशोरी के साथ मारपीट की गई। रात में गला दबाकर मारने के बाद श्मशान में शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में ले ली। पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है। 
नदेली गांव के पूरन लाल की 16 वर्षीय बेटी के गांव के झोलाछाप डॉक्टर रईस अहमद के साथ प्रेम संबंध थे। होली के दूसरे दिन दोनों घर से भाग निकले थे। इससे गुस्साए पूरनलाल ने अपने पक्ष के लोगों की मदद से रईस और उसके तीन रिश्तेदारों के घरों में आग लगा दी थी। गांव में कई दिनों तक पुलिस तैनात रही थी। आईजी डीके ठाकुर की टीम ने दोनों को मुजफ्फरनगर से बरामद किया था। लड़की के परिवार ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रईस को जेल और किशोरी को कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया था। घरवालों ने लड़की को उसके मामा के घर गांव पचपेड़ा भेजा दिया था।
विज्ञापन

रविवार को घरवाले लड़की को वहां से ले आए। रात करीब तीन बजे पिता पूरन लाल ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सुबह करीब छह बजे उसकी लाश को श्मशान ले जाया गया। शव पर जल्दी में उल्टी सीधी लकड़ियां रखकर डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर चिंता पर पानी डालकर आग बुझाई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। देर रात पुलिस ने लड़की के माता-बाप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मां-बाप ने लड़की की हत्या की बात कबूल कर ली है। 

पुलिस ने जलते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह घटना बेहद दुखद है। मेरी अपील है कि बेटियों का सम्मान करें। - जोगेंद्र कुमार एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें