फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के धोखे में उसकी पत्नी को गोली मार दी

Thu, 05 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
गोली से घायल म‌हिला
विज्ञापन
थाना इज्जतनगर की न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर वेदप्रकाश के धोखे में उसकी पत्नी को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी के दो लोगों को नामजद किया गया है, लेकिन इनमें से पकड़ में कोई नहीं आया है। 
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब तीन बजे न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर वेदप्रकाश के घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया तो उनकी पत्नी रजनी देवी खोलने के लिए पहुंच गई। रजनी ने जैसे ही दरवाजा खोला गेट पर खड़े लोगों ने उन पर गोली चला दी। गोली रजनी के पेट में लगी और वह चीखकर जमीन पर गिर पड़ी। वेदप्रकाश दौड़कर आया तो हमलावर भाग रहे थे। उसने दोनों को पहचान लिया। वेदप्रकाश ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी निवासी राहुल वाल्मीकि और श्याम पंडित ने उनकी पत्नी को गोली मारी है। एक साल पहले दोनों से उनका विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखते हैं। वह मारने के लिए तो उन्हें आए थे। धोखे में पत्नी को गोली लगी है। वेदप्रकाश के मुताबिक दोनों से उनकी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मामले में वेदप्रकाश की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखकर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिल रहा है।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें