फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो...मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है

Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Hello ... I have to kill my wife - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम मल्हपुर गांव में नशीली गोली खाने वाले मजदूर सिद्दीक ने पत्नी को मुंह दबाकर मार डाला और खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। बाद में थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। अवैध संबंधों का शक होने पर हत्यारोपी आए दिन पत्नी से झगड़ता था। हत्या की रात इसी को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया था। पत्नी ने मारपीट करने पर उसका नाजुक अंग पकड़ लिया था। घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया है।  
विज्ञापन

थाना भुता के ग्राम परेवा कुंइया का रहने वाला सद्दीक (50) पुत्र गनी अंसारी पिछले एक साल से इसी इलाके के मल्हपुर गांव में डाक्टर रफीक के मकान में किराये पर रहकर कारचोबी का कार्य करता है। सद्दीक व उसकी पत्नी लडै़ती (45) के बीच अच्छे संबंध नहीं रहते थे। सद्दीक पत्नी पर शक करता था और उसने गांव की खेती की जमीन भी बेच दी थी। नशे की गोलियों की लत होने की वजह से वह बर्बाद हो गया था। लड़ैती इसका विरोध करती थी। इसलिए दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। परेशान होकर लडै़ती अपने बडे़ लड़के अतीक (22) व पुत्री निशा (15) लड़का मेंहदी हसन (12) के साथ दिल्ली में रहकर कारचोबी का काम करने लगी थी। सद्दीक अपने ग्राम परेवा कुंइया और मल्हपुर दोनों में रहता है। चार दिन पहले सद्दीक ने पत्नी को फोन करके बुलाया। वह आने को तैयार नहीं थी। सद्दीक के काफी माफी मांगने के बाद लड़ैती बच्चों के साथ आ गई। तीन दिन से सबकुछ ठीक-ठाक था। शुक्रवार की रात कमरे में सद्दीक उनकी बेटी निशा, छोटा लड़का मेंहदी हसन और उनकी पत्नी लडै़ती खाना खाने के बाद लेट गए। बच्चों के सोने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पहले से ही दोनों के बीच शक को लेकर दूरियां थीं। बात इतनी बढ़ गई कि लड़ैती ने सद्दीक के नाजुक अंग को पक ड़ कर दबा दिया। इससे गुस्सा सद्दीक ने लडै़ती का मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को फोन करके सद्दीक ने ही हत्या की सूचना दी। सुबह पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस बीच सद्दीक भाग गया था लेकिन शाम को खुद ही थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मेरा हत्या का इरादा नहीं था
पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचे सद्दीक की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। रोते हुए थाने पहुंचे सद्दीक ने बताया कि उसका पत्नी को मारने का कोई इरादा नहीं था। पत्नी ने विवाद होने पर उसका नाजुक अंग दबाया तो उसकी चीख निकल गई। इस दौरान उसने गुस्से में उसका मुंह दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मुझे उसकी मौत पर बेहद अफसोस है।
विज्ञापन


दम घुटने से हुई है मौत
पुलिस के मुताबिक लड़ैती की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। मुंह दबाने से ही लड़ैती का दम घुटा है। 

मेरे पापा ने ही मारा है
निशा ने बताया कि पापा ने ही उसकी मां को मार डाला। वह आए दिन उससे लड़ते थे। परेशान होकर हम मां के साथ दिल्ली में जाकर रहने लगे थे। वहां भी हमें चैन से नहीं रहने दिया। बार-बार फोन करके मां का बुलाते थे। इस बार फोन पर रोने लगे। कहने लगे कि मेरा कोई नहीं है। तुम नहीं आओगे तो मैं जहर खाकर मर जाऊंगा। मां ने भाई-बहन को बताया तो हम सब लोग आने को राजी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें