फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से सीओ एलआईयू की मौत

Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Heart attack death of CO Elaiu - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
लंबे समय से बीमार चल रहे 58 वर्षीय सीओ एलआईयू सरदार सुरेंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दफ्तर में कुर्सी पर ही उन्हें अटैक पड़ा। गंगाचरण अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना हसनगंज(लखनऊ) के ओल्ड हैदराबाद निवासी सरदार सुरेंद्र सिंह शुगर और दिल समेत कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी बेटी पूनम सिंह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में डॉक्टर हैं। 21 अक्तूबर को वह उन्हीं के पास इलाज कराने गए थे। यहां बियावानी कोठी के पास सीओ पत्नी मनप्रीत कौर के साथ रहते थे। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी पर ज्वाइन की थी।  वहां से दरोगा प्रदीप सागर उन्हें ऑफिस लेकर आए थे। करीब सवा बारह बजे सीओ शौचालय से निकलने के बाद आफिस की कुर्सी पर बैठ गए। यहां उन्हें अटैक पड़ गया और तबियत बिगड़ गई। पास में बैठे प्रदीप ने शोर मचाकर अपने साथियों को बुला लिया। इंस्पेक्टर एलआईयू एमपी सिंह साथियों की मदद से सीओ को गंगाचरण अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइंस में शोक सलामी दी गई। डीआईजी आशुतोष कुमार और एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी देहात यमुना प्रसाद, एसपी सिटी समीर सौरभ, क्षेत्राधिकारियों के अलावा इंस्पेक्टर एलआईयू ने सीओ के शव पर पुष्प चक्र चढ़ाए। देर शाम को बेटी और दामाद के दिल्ली के पुलिस लाइंस पहुंचने पर सरकारी वाहन से सीओ के शव को लखनऊ भिजवा दिया। 
    
बीमारी में ही कट गए तीन महीने
सीओ एलआईयू सुरेंद्र सिंह चार अगस्त को बरेली आए थे। उनके पिता महेंद्र सिंह भी डिप्टी एसपी रहे थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी मनप्रीत कौर, बेटी डॉक्टर पूनम सिंह, नीलम कौर और बेटा कुलविंदर कौर छोड़ा है। नीलम कौर अपने पति के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। बेटा भी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। तैनाती से पहले ही वह बीमार चल रहे थे। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज कराने जाने से पहले भी तबियत बिगड़ने पर इंस्पेक्टर एलआईयू एमपी सिंह ने उन्हें मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें