फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर ने तीन साल की मासूम से की गंदी हरकत

Wed, 19 Jul 2017 01:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
victim
विज्ञापन
एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर ने अपने ही स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका की तीन साल की मासूम बेटी को गोदी में खिलाने के बहाने अश्लील हरकतें कीं। छात्र-छात्राओं की शिकायत पर शिक्षिका ने हेडमास्टर को पकड़कर पीट दिया, लेकिन तभी एक समुदाय के दर्जनों लोग हेडमास्टर को छुड़ाने आ धमके और शिक्षिका को घेर लिया। सूचना पर सीओ मीरगंज तहसील दिवस छोड़कर फोर्स संग गांव पहुंची और इन्हें खदेड़कर हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया। सहायक अध्यापिका की तहरीर पर आरोपी हेडमास्टर के विरुद्ध छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


विद्यालय की सहायक अध्यापिका मंगलवार को अपनी बेटी को भी अपने साथ स्कूल ले गई थी। आरोप है कि दोपहर लगभग 12 बजे हेडमास्टर अनवार हुसैन ने बच्ची को खिलाने के बहाने गोद में ले लिया और दूसरे कमरे में ले जाकर उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोप है कि डराने के लिए छड़ी को बच्ची के नाजुक अंग में छुआई और गालो को नोचा। कमरे में बैठी छात्राओं ने लेडी टीचर से हेडमास्टर की हरकत की शिकायत कर दी। घटना से क्षुब्ध सहायक अध्यापिका ने हेडमास्टर को पकड़ लिया और पीटते हुए थाने ले जाने लगीं। तभी एक समुदाय के कई लोग हेडमास्टर को छुड़ाने स्कूल में पहुंच गए और लेडी टीचर को घेरकर हंगामा करने लगे। 

छात्राओं ने कहा, करते थे गंदी हरकत 
सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार, सीओ सीमा यादव, मीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, बीईओ नरेंद्र सिंह तहसील दिवस छोड़कर पुलिस फोर्स संग स्कूल पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को  खदेड़कर हेडमास्टर को हिरासत में लेकर थाने ले आए। कई छात्राओं ने अफसरों के सामने भी हेडमास्टर की गंदी करतूतों का भंडाफोड़ कर दिया। कहा कि हेडमास्टर उनसे भी कई बार गंदी हरकतें करता रहा है। डर की वजह से ही आज से पहले हेडमास्टर के खिलाफ कोई मुंह नहीं खोल पाया। 
विज्ञापन


थाने में हेडमास्टर की पैरवी में पहुंचे लोग 
थाने में सपा नेता इलियास अंसारी, शिक्षक नेता जमशेद अनवर समेत बहुत से टीचर, नेता भी हेडमास्टर की हिमायत में पहुंच गए और घंटों डटे रहे। बहरहाल, पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर हेडमास्टर अनवार अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।  

तीन साल से भी कम उम्र की बच्ची से मैं आखिर क्यों ऐसी हरकत करूंगा। पेशबंदी के तहत झूठा इल्जाम लगाकर मुझे फंसाया गया है। निष्पक्ष जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
- अनवार अहमद, आरोपी हेडमास्टर

महिला के आरोपों के बाद पुलिस ने बच्चों से बात की। हेडमास्टर के खिलाफ कुछ बच्चों ने बाते कही है, उनकी जांच करवाई जा रही है। हेडमास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

- दलवीर सिंह, इंस्पेक्टर मीरगंज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें