फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान अधिकारी के खिलाफ भी चार्जशीट लगाई

Tue, 10 Feb 2015 12:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले साल 17 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के दिन थाना भमौरा के देवचरा गांव स्थित पोलिंग बूथ पर हरीसिंह जाटव ने वोट न डालने देने से आहत होकर आत्मदाह करके जान दे दी थी। शुरू में पुलिस इस मामले को दबाती रही लेकिन अमर उजाला में इसका लगातार पर्दाफाश किया जाता रहा। हरिसिंह की बेवा के लंबे संघर्ष के बाद 13 जून को कोर्ट के आदेश पर इस मामले में भमौरा थाने में मुकदमा लिखा गया था। एसएसपी ने यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सैयद अनवर अली ने  विवेचना के दौरान बीएलओ को दोषी मानते हुए उसे 19 अक्टूबर को गिरफ्तार करके जेल भिजवाकर उसके खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। 31 अक्टूबर को विवेचक मतदान अधिकारी दिलीप कुमार को भी पकड़ लाई थी। दिलीप नगर निगम फरीदपुर के कर्मचारी हैं, इसलिए चार्जशीट लगाने के लिए विवेचक ने डीएम से अनुमति मांगी थी। इस प्रकरण में डीएम ने शासकीय अधिवक्ता से राय लेने के बाद क्राइम ब्रांच को दिए पत्र में कहा है कि निगम के कर्मचारी राज्य कर्मी के दायरे में नहीं आते हैं। इसलिए उसके खिलाफ चार्जशीट लगाने के लिए किसी तरह की अनुमति की जरूरत ही नहीं है। विवेचक ने डीएम की हरी झंडी मिलने के बाद दिलीप कुमार के खिलाफ भी चार्जशीट लगाकर सीओ के पास भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें