फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना कारोबारी के घर लाखों की चोरी

Fri, 11 Mar 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
काजी टोला में बुधवार रात सोना कारोबारी और किराएदार के घर में घुसकर चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। सीढ़ी के मेनगेट का कुंडा तोड़कर चोर घर में घुसे। घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षण करने के बहाने आई और चुप्पी साधकर बैठ गई। मामले में अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

थाना बारादरी के मोहल्ला काजीटोला निवासी सोना कारोबारी काजी इकबाल नगर निगम के रिटायर कर्मचारी हैं। मकान के नीचे के हिस्से में वह खुद रहते हैं। जबकि दूसरी मंजिल पर अंजान चौकी, शाहजहांपुर के पास रहने वाले आसिफ खान रहते हैं। आसिफ खान दवा कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं। जबकि आसिफ की पत्नी नेहा मिर्जा ने हाल ही बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल से पत्नी को मायके में छोड़ने के बाद आफिस रविवार को अपने घर शाहजहांपुर चले गए थे। इकबाल इन दिनों अपने कारोबार के सिलसिले में मुम्बई में हैं। दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियां हैं। इसी के बगल में इकबाल के मकान में जाने के लिए दरवाजा लगा है। बुधवार की रात को सीढ़ी के दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोरों ने इकबाल और आफिस दोनों के ही घरों को खंगाल लिया। आफिस के मुताबिक उनके घर से चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, दो हीरे की अंगूठी, दो सोने की चूड़ियां, दो कंगन, तीनो तोले सोने का गले का हार, पान हार चोरी कर ले गए। कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने दोनों के मकानों को खंगाला। इकबाल के घर से कितना माल गया है, इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा लिखकर चोरों की तलाश की जा रही है। 

शादी की सालगिरह पर दी थी हीरे की अंगूठी
आफिस ने 15 फरवरी को शादी की सालगिरह पर पत्नी नेहा मिर्जा को हीरे की सत्तर हजार रुपये की अंगूठी दी थी। दो महीने पहले जन्म दिन पर उन्हीं को उन्होंने 32 हजार रुपये की हीरे की अंगूठी दी थी। दोनों की अंगूठी चोरी चली गईं।
विज्ञापन


किसी करीबी का हाथ है
सोना कारोबारी और किराएदार के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को उनके किसी करीबी का हाथ है। जिस तरह चोरों ने उन कमरों को टारगेट किया है, जहां माल रखा है, उससे यह लग रहा है कि वह घर के बारे में सबकुछ जानता था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें