मीरगंज स्थित डीएसएम शुगर मिल प्रबंधन इलाके के ही एक कथित समाजसेवी की ब्लैकमेलिंग ये परेशान हैं। आईजी और डीएम को पत्र देकर मिल प्रबंधन ने समाजसेवी की शिकायत की है।
डीएम को भेजे गए पत्र में प्रबंधक ने लिखा है कि मीरगंज के नगरिया सादात गांव का कथित समाजसेवी शातिर है। उस पर मीरगंज पुलिस ने गुंडा एक्ट भी लगाया है। वर्ष 2009 से अब तक उस पर पांच आपराधिक मुकदमे भी दर्र्ज हैं। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तृतीय की कोर्ट में दायर मुकदमे में भी उसके झूठ की पुष्टि हुई। मिल प्रबंधक के अनुसार समाजसेवी लगातार गलत और बेबुनियाद तथ्यों के आधार पर फंसाने का दबाव बनाता है।