फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की दवा लेने अस्पताल आई महिला से गैंगरेप

Wed, 28 Jun 2017 01:18 AM IST
बहेड़ी।
विज्ञापन
बरेली।  - फोटो : बरेली। 
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर सरकारी अस्पताल में बच्चे की दवा लेने आई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को बहाने से ले जाकर उसी के गांव के दो युवकों ने खंडहर में सामूहिक दुराचार किया। उसके बाद उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। देर शाम पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप का मुकदमा कायम करके पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए बरेली भेजा है। 
विज्ञापन

गांव निवासी महिला अपने एक साल के बच्चे को दवा दिलाने उसे लेकर सरकारी अस्पताल पर आई थी। डाक्टर को दिखाने के बाद वह दवा लेने के लिए लाइन में लगी थी। इस बीच उसके गांव के कृष्णा और पीतम अस्पताल पहुंचे। इन्होंने महिला से कहा कि उसके पति की तबियत अचानक खराब हो गई है। वह बाइक पर उनके साथ गांव चले। सूचना पर महिला के होश उड़ गये। वह बिना दवा लिए बच्चे को गोद में लेकर इनकी बाइक पर बैठ गई। आरोपी महिला को गांव की सड़क छोड़कर भुड़िया कालोनी वाली सड़क पर ले जाने लगे। महिला ने विरोध किया तो इन्होंने टूटी सड़क होने का वास्ता देकर इस मार्ग से जल्दी पहुंचने की बात कही। आरोप है कि भुड़िया कालोनी की गैस एजेंसी के पास एक खंडहर में ले जाकर इन दोनों ने महिला के साथ बारी बारी से दुराचार किया। उसके बाद लोगों की चहलकदमी सुनकर दोनों आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गये। पीड़ित जैसे तैसे देर शाम अपने घर पहुंची। उसने अपने पति को आपबीती सुनाई। पति उसे लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर पर कृष्णा व पीतम के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा कायम कर लिया।
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अपने घर से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगा दिया गया है।- अमरनाथ वर्मा, इंस्पेक्टर बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें