फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा से गैंगरेप की कोशिश

Sun, 19 Feb 2017 01:43 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा से गैंगरेप की कोशिश - फोटो : Gang rape of a student trying to hang out with friends
विज्ञापन
कोचिंग के बहाने दोस्त के साथ घर से निकली छात्रा को चार बाइक सवार शोहदों ने रास्ते से खींचकर गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसे पीटकर जख्मी कर दिया। दोस्त ने बचाने की कोशिश की तो उसका भी सिर फोड़ गए। पहले तो छात्रा दोस्त को भाई बताकर घुमाती रही। यूपी 100 पर फोन करके घटना स्थल रामपुर गार्डन बता दिया। पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची तो कोई गवाह नहीं मिला। शनिवार को परिवार वालों के समझाने पर छात्रा ने बारादरी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

कैंट इलाके की रहने वाली ग्यारहवीं की छात्रा कोचिंग के बहाने घर से निकलकर एजाज नगर गौटिया निवासी अपने दोस्त सैफ के साथ फीनिक्स मॉल घूमने चली गईं। दोनों स्कूटी पर सवार होकर मॉल से लौट रहे थे। आरोप है कि इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार शोहदों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। स्कूटी सवार दोस्त को लेकर छात्रा डोहरा रोड पर चली गई। शोहदों ने दोनों को सुनसान इलाके में रोक लिया और जबरदस्ती करने लगे। शोहदे छात्रा को झाड़ियों में खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने छात्रा की पिटाई कर दी। छात्रा के चेहरे पर हमला करके जख्मी कर दिया। दोस्त ने विरोध किया तो उस पर हमला करके सिर फोड़ डाला। शोहदे छात्रा का आई फोन और सैफ का मोबाइल एंव नकदी छीनकर ले गए। घटना के बाद छात्रा अपने घर चली गई। सैफ अपने घर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर एक नई कहानी तैयार की। इसके मुताबिक छात्रा ने यूपी 100 को फोन करके पुलिस बुलाई, लेकिन पुलिस को घटना में कोई सच्चाई नहीं मिली। परिवार के समझाने पर छात्रा ने घटना स्थल डोहरा रोड बताकर घटना की कहानी बदल दी, लेकिन सैफ को पुलिस के सामने भाई ही बताती रही। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि छात्रा को शोहदों के खिलाफ कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाकर पूछा तो उसने सच्चाई बता दी। छात्रा ने सैफ को अपना दोस्त बताकर कहा कि वह उसके साथ ही फिनिक्स मॉल घूमकर लौट रही थी। मामले में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।  
मुझे एक्शन प्लान बताओ
छात्रा की कहानी क्लीयर नहीं थी, पुलिस मुकदमा दर्ज करने को तैयार थी। इसी बीच छात्रा के एक रिश्तेदार एसएसआई से ही भिड़ने को तैयार हो गया। कहने लगा कि लड़की का मामला है। आपको मुकदमा तो लिखकर अभी हमें एक्शन प्लान बताना होगा। कब तक आप शोहदों को पकड़ लोगे बताइए। पुलिस सब जानती है, कौन क्या करता है। इस पर एसएसआई ने क हा कि आप घटना सही बता नहीं रहे हो। 
विज्ञापन

पहले भाई, फिर दोस्त हो गया
छात्रा जिस सैफ को पहले दोस्त बता रही थी। उसका कहना था कि पहला नंबर उसके मोबाइल में सैफ का ही था, इसलिए उसे ही फोन करके उसने बुला लिया। जबकि बाद में छात्रा ने अपना बयान बदल दिया। पुलिस के सामने उसने सैफ को अपना दोस्त बताया। तहरीर में मोबाइल लूटने का जिक्र भी नहीं किया। 
विज्ञापन

  

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें