फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ठग लिया तो कारोबारी ने दे दी जान

Sun, 01 May 2016 01:56 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोस्त की ठगी का शिकार हुए रेस्टोरेंट कारोबारी मोहम्मद अहसान ने जहर खाकर जान दे दी। चौकी चौराहा के यात्री शेड में वह बेजान पड़े हुए थे। पुलिस जिला अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कारोबारी की जेब में मिले सुसाइड नोट में प्रापर्टी डीलर दोस्त पर नौ लाख हड़पने का आरोप लगाया है। पत्नी सलमा की तहरीर पर बिहारीपुर के प्रापर्टी डीलर मुसीव के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

मोहम्मद अहसान का डीडीपुरम में रॉयल च्वाइस रेस्टोरेंट है। बिहारीपुर के मुसीव से अहसान की दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक दोस्त के कहने पर कमाई के लालच में आकर कारोबारी 45 वर्षीय मोहम्मद अहसान ने नकटिया का मकान साढ़े इकत्तीस लाख रुपये में बेच दिया था। इसके बाद से वह पुराना शहर के इनायत गंज की बजरिया में एक साल से परिवार को लेकर छोटे भाई के घर में रह रहे थे। मुसीव प्रापर्टी डीलर का काम करता है। मुसीव के कहने पर अहसान ने उसके एक प्लाट में रुपया लगा दिया। जिसमें उसे एक लाख रुपए का फायदा हुआ। इसके बाद मुसीव ने उसे अपना मकान बेचकर प्लाटिंग में रुपया लगाकर करोड़ों में खेलने का सपना दिखा दिया। विश्वास दिलाया कि इस तरह प्लाट में रुपये लगाने के बाद एक नहीं तीन-तीन मकान वह बनवा देगा। अहसान ने मकान सिद्दीक को बेचकर 9 लाख रुपये उसने उड़ला जागीर में मुसीव की प्लाटिंग में से दो दुकानें खरीद लीं। मुनीव ने उसे ज्यादा फायदे का लालच देकर रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया। अहसान बार-बार मुसीव से रजिस्ट्री कराने को कहता। वह लगातार टाल रहा था। अहसान मुसीव की चाल समझ गये। इसलिए उन्होंने मुसीव के पास दो कमेटी डाली। इसमें से दो लाख तीस हजार रुपये अहसान ने रोक लिए। दोनों का विवाद यहां से ही शुरू हुआ। मुसीव रुपये लौटाने के लिए अहसान पर दबाव बना रहा था, जबकि उसके नौ लाख रुपये नहीं वापस किए। इसी टेंशन में शुक्रवार को सुबह दस बजे घर से कार लेकर पत्नी को पीलीभीत जाने के लिए कहकर डीडीपुरम स्थित रॉयल च्वाइस होटल पर पहुंचे। वहां से उन्होंने कार लेकर बेटे को घर भेज दिया। बेटे ने बाइक  से फिर रेस्टोरेंट पर जाकर स्टाफ से पूछा तो वह वहां से जा चुके थे। शनिवार की सुबह वह पुलिस को चौकी चौराहा पर यात्री टीन शेड में मिले थे।   


विदेश से भाई के आने का इंतजार 
-अहसान के परिवार में पत्नी सलमा, बेटा अलनवाज, बहन महविश और छोटी बेटी अलवीरा हैं। बड़ी बेटी की शादी भोपाल में हुई है। सलमा ने बताया कि पति ने घर बेच दिया था, जिसके बाद दूसरा घर खरीदने तक वे सभी देवर अफरोज के मकान में रह रहे थे। अफरोज का परिवार सऊदी में रहता है। सलमा ने बताया कि उनके शौहर मुसीव की वजह से परेशान रहते थे। वह तीन दिन से कह रहे थे कि कुछ बताऊंगा, पर पूछने पर टाल जाते। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे अहसान घर से निकल गए।  कारोबारी अहसान की मौत की खबर मिलने के बाद उनके भाई अफरोज सऊदी अरब से बरेली आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें