फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर से पेशी पर आए बंदी ने वाहन से सिर फोड़ा, हंगामा

Sun, 01 May 2016 01:52 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
कैदी
विज्ञापन
रामपुर जेल से पेशी पर स्थानीय सिविल कोर्ट आए रिछा निवासी शातिर बदमाश सादिक ने शनिवार को खासा बवाल कर दिया। उसकी पत्नी ने मोबाइल से बात कराने की जिद की तो पुलिस ने रोक दिया। गुस्साए बंदी ने वाहन की खिड़की में सिर मारका फोड़ लिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर पेशी कराई और वापस रामपुर भेज दिया। दरोगा ने उसके खिलाफ मुकदमा कराया है। 
विज्ञापन

रिछा निवासी सादिक डकैती के केस में रामपुर जेल में बंद है। उस पर बहेड़ी थाने में चोरी व लूट के तीन मुकदमे हैं। शनिवार को उसे रामपुर जेल से सिविल कोर्ट बहेड़ी में बंदी वाहन से लाया गया। पूर्वान्ह 11 बजे सिविल कोर्ट के सामने वाहन खड़ा कर दिया गया। इस बीच उसकी पत्नी आसमां बेगम टिफिन में खाना लेकर पहुंची। आसमां के मिन्नतें करने पर जांच करने के बाद सादिक को खाना खाने दिया। वाहन की खिड़की के पास खडे़ होकर पति पत्नी बातें करने लगे। सादिक ने पत्नी से वकील से मोबाइल पर बात कराने को कहा। आसमां ने अपने एक रिश्तेदार से मोबाइल मांगा। सामने खड़े सिपाही चक्रसेन ने मोबाइल देने से मना कर दिया। सादिक चिल्लाने लगा। बोला- तूू मोबाइल दे, मैं देखता हूं कौन रोकेगा ?उसने पुलिस को गालियां देनी शुरू कर दी। उसने बंदी वाहन की खिड़की में मारकर सिर फोड़ लिया। इसकी सूचना सिपाहियों ने सिविल जज अमित कुमार को दी और उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। फिर उसे लेकर पुलिसकर्मी थाने पहुंचे। यहां दरोगा रामकिशोर ने सादिक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा करा दिया। वहीं सादिक के वकील जाबिर खां ने दरोगा रामकिशोर, सिपाही चक्रसेन सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ सादिक को रायफल की बट मारकर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें