फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एडमिशन दिखा हड़पी स्कॉलरशिप

Tue, 27 Mar 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नोएडा के एक इंस्टीट्यूट में बीएड के लिए एडमिशन दिलाने के बहाने छात्रा के शैक्षणिक दस्तावेज लेकर जालसाजों ने उसके नाम से बैंक में खाता खुलवा लिया। बाद में आरक्षित वर्ग में एडमिशन दिखाकर स्कॉलरशिप हड़प ली। छात्रा ने बारादरी थाने में तीन जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजयनगर के आनंद विहार में रहने वाली उर्मिला कुमारी के मुताबिक सत्र 2016-17 में बीएड में एडमिशन कराने के लिए पड़ोस में रहने वाले दिनेश ने उनसे शैक्षणिक दस्तावेज लिए थे। उसने मेरठ विश्वविद्यालय से संबद्ध नोएडा के एक इंस्टीट्यूट में एडमिशन दिलाने की बात कही, लेकिन वहां फीस अधिक होने की वजह से उर्मिला ने प्रवेश नहीं लिया। बाद में बदायूं के एक कॉलेज से बीएड की पढ़ाई शुरू की। उर्मिला के मुताबिक, जब उसने ऑनलाइन स्कॉलरशिप के लिए फार्म भरना चाहा तो फार्म सबमिट नहीं हुआ। उसका नाम पहले से ही नजर आ रहा था। छात्रा ने जानकारी की तो पता चला कि उसके नाम से नोएडा के इंस्टीट्यूट से स्कॉलरशिप जारी हो चुकी है। इलाहाबाद बैंक में उसके नाम का फर्जी खाता भी खुला है। छात्रा ने दिनेश, नकटिया के बृजेश पटेल और शाहजहांपुर के धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें