दलित छात्रा से गैंगरेप का वीडियो वायरल हुआ है। करीब चार महीने पहले बनाई गई यह वीडियो क्लिपिंग बेहद चौंकाने वाली है। छात्रा इज्जत बचाने के लिए दरिंदों से भिड़ती रही लेकिन मारपीट के बाद वह दुराचारियों के आगे बेबस हो गई। खेत में उसके साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया और एक इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाता रहा। धमकी के कारण पीड़ित ने दहशत में अब तक किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन अचानक वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने पूरी घटना बता दी। तीनों दुष्कर्मी कहीं दूर के नहीं हैं। दो छात्रा के गांव के हैं और एक पड़ोसी गांव का रहने वाला है। छात्रा के भाई की तरफ से मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
बहेड़ी के एक गांव के खेत में दरिंदों ने 20 दिसंबर 2015 को इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। छात्रा के मुताबिक उस दिन दोपहर करीब ग्यारह बजे गांव के पास प्राइमरी स्कूल से दो सौ कदम की दूरी पर वह शौच के लिए गई थी। जब वह घर लौट रही थी तो वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही प्रदीप पुत्र विशंभर दयाल, रवींद्र पुत्र बांधूराम और पड़ोस के गांव खड़ा रामनगर के मनोज ने उसे दबोच लिया। दरिंदे उसे पास ही गांव के खेत में खींचकर ले गए। काफी देर तक छात्रा दरिंदों से बचने के लिए जद्दोजहद करती रही। छात्रा की पिटाई की गई और उसे जमीन पर पटक दिया गया।
इसके बाद तीनों दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वीडियो क्लिपिंग बनाकर उसे दिखाई और धमकाया कि मुंह खोला तो इसे वायरल कर दिया जाएगा। डरी सहमी छात्रा को दरिंदे गांव के छोर तक खुद छोड़कर चले गए। इसी खौफ से छात्रा चुप रही। इधर आरोपी मनोज ने 11 अप्रैल को वीडियो क्लिपिंग अपने मोबाइल से वायरल कर दी। वीडियो सबसे पहले गांव वालों के पास पहुंचा। उसके बाद 12 अप्रैल को आसपासके गांव के अन्य लोगों के मोबाइल तक यह वीडियो क्लिपिंग पहुंच गई।
भाई को बताई आपबीती
छात्रा के भाई को जब वीडियो क्लिपिंग की बात गांव वालों से पता चली तो उसने घर जाकर अपनी बहन से इस बाबत सख्ती से पूछताछ की। रोती बिलखती छात्रा ने भाई को आपबीती सुनाई तो वह आग बबूला हो गया। छात्रा के परिजनों ने यह बात गांव के प्रधान को बताई और उनके साथ कुनबे के लोग थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कराया। पुलिस ने छात्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
पीड़िता से बात करने के बाद तहरीर लेकर मुकदमा कायम कर उसका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी दो की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द वे दोनों भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस तरह का घिनौना काम करने वालों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
-अजय कुमार श्रोतिया, प्रभारी निरीक्षक थाना बहेड़ी