फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चार की मौत

Wed, 21 Feb 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन

आंवला-अलीगंज रोड पर इस्माइलपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चौदह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची आंवला, अलीगंज और बिशारतगंज थाना पुलिस बचाव कार्य करने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही। अफसरों के पहुंचनेे पर घायलों को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय भेजा जा सका। हादसे की वजह से सड़क करीब दो घंटे तक जाम रही। पुलिस ने क्रेन से दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए तब यातायात चालू हुआ। एसपी देहात ख्याति गर्ग और आरटीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। शाम को प्रभारी डीएम और एसपी सिटी ने अस्पताल में जाकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे राजपुर कलां के रहने वाले दानवीर की पिकअप में ड्राइवर कैलाश इस्माइलपुर मोड़ पर बरेली जाने के लिए सवारियां बैठा रहा था, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। उस वक्त हल्का कोहरा भी था। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप हवा में उछलकर दूर जा गिरी और उसके परखचे उड़ गए। हादसे में अलीगंज निवासी भाजपा नेता संजीव गुप्ता के बेटे आकांशु गुप्ता, राजपुर कलां के किसान अरविंद कुमार, तस्लीम और शमशाद की मौत हो गई, जबकि अरविंद के भाई धर्मवीर, जीशान, मनोज, दीपक, सेवाराम, प्रेमपाल, भोगराज, निरंजन, सुखलाल और राकेश घायल हो गए। आकांशु आंवला के बाल विद्यापीठ में 11वीं का छात्र था।

हादसा दु:खद है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनका बेहतर इलाज कराया जा रहा है। - ख्याति गर्ग, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें