फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में आग लगने से महिला समेत चार झुलसे

Sat, 10 Feb 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
साहूकारा मोहल्ले में गैस सिलेंडर का लीक हो रहा पाइप बदलते समय लगी आग में गृहस्वामी समेत एक परिवार के चार लोग झुलस गए। 
विज्ञापन

यह हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे हुआ। साहूकारा निवासी सतीशचंद्र ने बताया कि गुरुवार देर शाम उसकी बहन रसोई में खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर का पाइप लीक होने लगा। सतीश ने पाइप बदलने के लिए निकाला। उसी दौरान रेग्यूलेटर से गैस लीक हो गई। वहीं मोमबत्ती जल रही थी, जिससे गैस ने आग पकड़ ली। इसकी चपेट में आकर 45 वर्षीय सतीश, उसका 10 वर्षीय बेटा हिमांशु, आठ वर्षीय दिवांशु और 30 साल की बहन फूलादेवी झुलस गए। उनकी चीख सुनकर आसपास घरों के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बालू व भीगे कट्टे डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद लोग चारों झुलसे लोगों को एक निजी क्लीनिक ले गए। जहां उनको भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें