बरेली। सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे गौरक्षा की टीम ने पीलीभीत रोड की तरफ से आते समय 100 फुटा रोड पर मैजिक को पकड़ लिया। उसमें पांच पशु मिले, जिनमें से बछड़े के पैर बंधे हुए थे। गौरक्षा समिति के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मैजिक में सवार बिहार कला के रहीस, महबूब दो भाईयों के अलावा यूसुफ और यासीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर उन्हें जेल भिजवा दिया।