फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडे बैनर उतारने पर पुलिस से नोकझोंक

Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Flags, Banners unloading altercation with police - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
परमीशन के बाद भी मकानों से भाजपा के झंडे, बैनर और फ्लैक्स उतारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए। महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कैंट विधायक राजेश अग्रवाल को जानकारी दी। विधायक ने परमीशन के बाद भी झंडे बैनर जबरदस्ती उतारने के पुलिस के रवैये की शिकायत जिलाधिकारी से की। एडीएम ने परमीशन की पुष्टि की तो पुलिस वापस चली गई। 
विज्ञापन

बुधवार अपराह्न दो बजे बारादरी पुलिस सिकलापुर में पहुंची। यहां तीन मकानों पर भाजपा के झंडे बैनर और पोस्टर लगे थे। पुलिस ने उनको उतरवाना शुरू कर दिया। जिन मकानों परे ये झंडे लगे थे, उनकी परमीशन पहले से थी। भाजपा कार्यकर्ता मोहित कपूर ने मोबाइल से ये सूचना पार्टी महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल को दी। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता अजय जेटली की अगुवाई में एकत्र होकर पुलिस का विरोध करने लगे। भाजपाइयों और पुलिस के बीच इसे लेकर काफी नोकझोंक हो गई। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया जिलाधिकारी की मीटिंग में थे। विधायक ने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रथम ने पुलिस चौकी फोन कर परमीशन की बात कही। इस पर पुलिस वापस लौट गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस चुनाव आयोग का डर दिखाकर दहशत का माहौल बना रही है। विरोध जताने वालों में जतिन भाटिया, राज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मोहित कपूर समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।  

सिकलापुर में मकानों पर झंडे बैनर और बड़ा सा पोस्टर लगा था। वह साइकिल निशान वाले थे। भाजपा का उनसे कोई मतलब नहीं था। वह हमने उतारने को कहा तो वहां मौजूद लोगों ने परमीशन की बात कही। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक बारादरी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें