फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगापुर में कच्ची शराब ढूंढती फिरी पुलिस

Sun, 07 May 2017 01:20 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
गंगापुर में कच्ची शराब ढूंढती फिरी पुलिस - फोटो : गंगापुर में कच्ची शराब ढूंढती फिरी पुलिस
विज्ञापन
कच्ची शराब के लिए बदनाम गंगापुर में एसपी सिटी की अगुवाई में कच्ची शराब के लिए अभियान छेड़ा गया। चार थानों की पुलिस ने करीब तीन घंटों तक गलियों में बने हड्डों पर छापेमारी करके कच्ची शराब खोजती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गंगापुर के गलियों में खुलेआम कच्ची शराब बिकती है, लेकिन अभियान में शराब नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने कच्ची शराब के काले कारोबारियों पर दबाव बनाने की बात कही। 
विज्ञापन

एसपी सिटी रोहित सिंह सचवान ने शनिवार को करीब डेढ़ बजे बारादरी, प्रेमनगर, इज्जतनगर और कोतवाली के पुलिसबल के साथ गंगापुर में छापेमारी की। पुलिस को गंगापुर में देखकर महिला ने दरवाजे बंद किए तो पुलिस ने दरवाजे खुलवाकर घरों की तलाशी लेकिन कच्ची शराब नहीं मिली। छापेमारी में पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 लीटर कच्ची शराब के साथ गंगापुर से पकड़ा था। शाहदाना के पास से पुलिस ने चांद को 20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। 
शाम को दबिश होती तो पकड़ी जाती शराब 
जानकारों की माने तो पुलिस की दबिश का समय ही गलत था। गंगापुर में शाम ढलते ही कच्ची शराब के अड्डे पर लोग नजर आते हैं। खुलेआम कच्ची शराब चलती है। लोग आए दिन कच्ची के नशे में झगड़कर बारादरी थाने पहुंचते हैं। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही रात के वक्त छापामारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें