फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बाइक पर लिफ्ट देना किसान को पड़ा भारी, जेब काटकर 45,500 रुपये ले उड़ा युवक

Sat, 21 Nov 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)

सार

बरेली के फरीदपुर में एक किसान को अनजान युवक को बाइक पर लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। बाइक पर बैठे युवक ने किसान की जेब काटी और 45000 रुपये निकाल लिए। बाद में बाइक रुकवाकर रफूचक्कर हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठे एक युवक ने किसान की पैंट की जेब से 45,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर फरीदपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला बक्सरिया निवासी महावीर सिंह के अनुसार, वह 20 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे फरीदपुर से बरेली होते हुए खेती की बोवाई करने अपने गांव त्रिकुनिया जा रहे थे। रास्ते में जेड मस्जिद के पास दो युवक बाइक लेकर खड़े थे। करीब सौ मीटर आगे बढ़ने पर दोनों युवक फिर मिले और एक ने मदद मांगते हुए कहा कि वह ड्यूटी पर जा रहा है, इसलिए उसके दूसरे साथी को छोड़ दें। 

दूसरा युवक हाथ में चटाई और सिर पर हेलमेट लगाए उनकी बाइक के पीछे बैठ गया। सतरापुर के पास उसने बहन से फोन पर बात करने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई, उतरा और पीछे से आ रही बाइक पर बैठकर चला गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों का नहीं लगा सुराग 
आगे बढ़ने पर महावीर ने पैंट की जेब में हाथ डाला तो वह कटी हुई थी। उसमें रखे 45,500 रुपये गायब थे। उन्होंने मेन हाईवे पर दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने रजऊ चौकी पर घटना की जानकारी दी, जहां से उन्हें फरीदपुर थाने जाने को कहा गया। 

पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर फरीदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह नें बताया की पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें