फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमगिरी एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़

Sat, 31 Mar 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
हिमगिरी एक्सप्रेस में तीन यात्रियों से एक महिला से छेड़छाड़ की। महिला के पति ने लखनऊ में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर को जंक्शन भेजा गया है। 28 मार्च को एक यात्री अपनी पत्नी के साथ जम्मूतवी से लखनऊ जा रहा था। उनका रिजर्वेशन एसी के बी-1 कोच में था। शाहजहांपुर के पास बर्थ 39 के एक यात्री ने महिला का अंगूठा दबा दिया, कुछ छेड़छाड़ भी की। पति ने विरोध किया तो यात्री ने अपने साथियों के साथ उसे पीट दिया। यात्री चारबाग स्टेशन पर तहरीर दी। तहरीर को जीआरपी जंक्शन ट्रांसफर किया गया है। जीआरपी इंसपेक्टर विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बर्थ नंबर 39 के यात्री पर मुकदमा दर्ज किया है। अब रिजर्वेशन चार्ट से यात्री का नाम और पता निकलवाया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें