फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस में यात्री का पर्स लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Doon Express traveler's purse, two evil robbers arrested - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
जीआरपी ने बुधवार रात दून एक्सप्रेस से यात्री का पर्स लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कई अन्य वारदातें भी कबूल की हैं। उनके पास से पुलिस ने दून एक्सप्रेस से लूटा गया यात्री का पर्स, 9900 रुपये के अलावा भारी मात्रा में मोबाइल भी बरामद किए हैं। आजमगढ़ के दिनेश कुमार मय परिवार के बुधवार को दून एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। यह ट्रेन जैसे ही बुधवार रात में बरेली जंक्शन पर आकर रुकी थी, तो दो लुटेरे झपट्टा मारकर दिनेश की पत्नी का पर्स लूट ले गए थे। इसकी रिपोर्ट थाना जीआरपी में दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार रात जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील दत्त, एसएसआई राजेंद्र सिंह सिरोही और आरपीएफ टीम ने पर्स लूटने वालों को चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर छह से पकड़ लिया। एक ने अपना नाम धर्मेंद्र पुत्र सियाराम निवासी खाकी सराय, कस्बा मिश्रिख, सीतापुर और दूसरे ने अपना नाम अमित पुत्र भोपाल निवासी ग्वाला गली थाना सुभाषनगर, बरेली बताया। इनके पास से दिनेश की पत्नी का लूटा गया पर्स पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके अलावा 9900 रुपये और चार एंड्राएड मोबाइल भी बरामद किए। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि धर्मेंद्र शातिर लुटेरा है। उसे दो मामलों में सजा भी हो चुकी है। उस पर करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें