फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार में तमंचा, सात हजार में बंदूक

Sat, 21 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Browning in three thousand, seven thousand gun - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव से पहले बहेड़ी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक घर में छापा मारकर असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ ली। यहां से भारी मात्रा में बने और अध बने असलहों के साथ ही उपकरण भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि असलहा बनाने वाले तीन हजार में तमंचा और सात हजार में बंदूक की बिक्री करते थे। बहेड़ी पुलिस को सूचना क्षेत्र के गांव बडौरा में जयपाल पुत्र जगदीश के घर असलह बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इस पर पुलिस टीम गठित की गई और टीम ने जयपाल के घर छापा मार दिया। पुलिस ने जयपाल को असलहा बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से एक नाली देशी बंदूक, दो तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, दो अधबने तमंचे 12 बोर, पांच कारतूस जिदा 12 बोर, चार खोखे और एक कारतूस 12 और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। इसके अलावा बहेड़ी पुलिस ने इशाक अहमद पुत्र सुलेमान अहमद निवासी भोजपुर थाना बहेड़ी को भोजपुर सेलर के पास से गिरफ्तार किया। इसके पास से 315 बोर की एक रायफल बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को एसएसपी जोगेंद्र सिंह के समक्ष पेश किया। प्रेसवार्ता में एसएसपी ने बताया कि जयपाल पर पहले भी आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह असलहे बनाकर उत्तराखंड और बरेली में सप्लाई करता था। तीन हजार रुपये में तमंचा और सात हजार रुपये में बंदूक बेचता था। चुनाव के मद्देनजर चल रहे अभियान के तहत पुलिस को यह कामयाबी मिली है। इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही एसएसपी ने गुड वर्क करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें