बरेली। केसीएमटी के चेयरमैन गिरधर गोपाल खंडेलवाल के घर हुई डकैती डालने वाले दो बदमाशों के स्केच जारी कर दिए गए हैं। सीओ सिटी ने कहा कि स्केच देखकर बदमाशों के बारे में सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा। साथ ही उसका नाम पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
प्रेमनगर इलाके के धर्मकांटा के पास रहने वाले केसीएमटी के चेयरमैन गिरधर गोपाल खंडेलवाल के घर असलहाधारी बदमाश घुस आए थे। घर में मौजूद परिवारवालों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की गई थी। शोर मचाने पर धमकी भी दी गई थी। इस मामले की रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस खुलासे को लगी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिवारवालों से हुई बातचीत के दौरान बदमाशों के बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दो बदमाशों के स्केच जारी कर दिए गए हैं। इन स्केच को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगह चस्पा कराया जा रहा है।
0
पुलिस भी पता नहीं कर पाई कितने की हुई डकैती
खुलासे की कोशिश का दावा करने वाली पुलिस भी अब तक डकैती कितने की हुई यह पता नहीं कर पाई है। अब सवाल उठता है कि तीन दिन में जब पुलिस यही पता नहीं कि डकैती कितने की हुई तो खुलासे में बरामदगी क्या होगी। अब तक की छानबीन में पुलिस अंधेरे में ही तीर मार रही है। वहीं घरवाले भी पुलिस और मीडिया के समक्ष इस तरह की कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
0
बदमाशों के स्केच जारी कर दिए गए हैं। खंडेलवाल परिवार ने अभी तक कितने की डकैती हुई है, इसके बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस टीमें पुराने डकैतों के गैंग पर काम कर रहीं हैं। कई टीमें गैर जनपद भी भेजी गई हैं।
- मुकुल द्विवेदी, सीओ सिटी प्रथम