फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Wed, 08 Feb 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Divyanga murdered bodies dumped in wells - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
चार दिन पूर्व पड़ोस के ग्राम मलगांव में कृष्ण लीला देखने गए दिव्यांग की हत्या करने के बाद शव को इस्लामाबाद गांव के जंगल स्थित कुएं में फेंक दिया गया। औंधे मुंह कुएं में मिले दिव्यांग के हाथ जर्सी से ही बंधे हुए थे। उसके मुंह पर भी चोट के गंभीर निशान हैं। गला फूला हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम आने के बाद ही दिव्यांग की मौत की वजह से पर्दा उठ पाएगा। 
विज्ञापन

थाना बिशारतगंज के ग्राम नबीनगर के लक्ष्मण प्रसाद का 22 वर्षीय दिव्यांग बेटा विजय कुमार तीन जनवरी की शाम पड़ोस के ही मलगांव में कृष्ण लीला देखने गया था। सुबह तक नहीं लौटा तो परिवारवालों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने तो विजय की तलाश को कोई ठोस प्रयास नहीं किए, परिवार के लोग ही जुट गए। मलगांव से आने वाले रास्ते का जंगल खंगालते समय परिवारवालों ने इस्लामाबाद गांव के जंगल स्थित महेंद्र यादव के कुएं में झांककर देखा तो उसमें विजय की लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी। सूचना देकर पुलिस को बुला लिया गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। लाश चार दिन पुरानी होने की वजह से सड़ने लगी थी। विजय की लाश का गला फूल गया था। उसके मुंह पर चोटों के गंभीर निशान थे। इतना ही नहीं विजय की जरसी से ही उसके हाथ बंधे मिले। कुएं में तलाशने पर उसका स्मार्ट फोन भी मिल गया। मुंह पर चोट और हाथ बंधे होने की वजह से परिवारवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। विजय बोल और सुन नहीं पाता था, लेकिन स्मार्ट फोन यूज करता था। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। 
तो कोई परिचित है हत्यारा
विजय की हत्या किसी परिचित ने की है। पुलिस इस एंगल पर विवेचना कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कृष्ण लीला देखने के लिए उसके साथ कौन-कौन युवक गए थे। किसी बात को लेकर उन युवकों में विवाद तो नहीं हुआ था। कहीं ऐसा तो नहीं कि विवाद के दौरान बात बढ़ जाने पर उसकी हत्या कर दी गई। क्राइम सीन को देखकर यह भी नहीं लग रहा है कि किसी अकेले व्यक्ति ने विजय को मार दिया होगा। उसकी हत्या में एक से अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें